राहत- कोरोना के नए मामलों में मिली राहत……….. जानिए बीते 24 घंटे में कितने मामले हुए दर्ज

देश में नए साल के बाद कोरोना वायरस का विकराल रूप देखने को मिल रहा है दिन प्रतिदिन कोरोना के पॉजिटिव केस बढ़ते जा रहे हैं। जहां पहले हजारों में केस आ रहे थे वहां अब लाखों में कोरोना के नए मामले दर्ज हो रहे हैं। ऐसे में शासन- प्रशासन द्वारा देश के चुनावी राज्यों में कई तरह के प्रतिबंध भी लगा दिए गए हैं। लेकिन बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में कुछ 19-20 का फर्क हुआ है। बीते रविवार की सुबह देश में कोरोना वायरस के 2.71 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हुए थे वही आज सोमवार की सुबह यानी कि बीते 24 घंटों के अंदर देश में कोरोना वायरस के 2.58 लाख नए मामले दर्ज हुए हैं।

Advertisements

पहले की तुलना में बीते 24 घंटे के अंदर कम मामलों का दर्द होना काफी अच्छा संकेत है। मगर अभी भी देश में जनता को सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि अभी भी संक्रमण से रिकवरी दर कम ही हैं वर्तमान में देश में संक्रमण से रिकवरी दर 94.27 प्रतिशत दर्ज हुई है। तथा बीते 24 घंटे के अंदर देश में 1,51,740 मरीजों ने इस संक्रमण से रिकवरी की है।फिलहाल कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए देश के अलग-अलग राज्यों में नई गाइडलाइन जारी की जा रही हैं जिससे जनता सुरक्षित रहें।

Recent Posts