अब ऑनलाइन मिलेगी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी, समर्थ पोर्टल से मिलेंगे डिजिटल पहचान पत्र

देहरादून| समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत प्रत्येक छात्र-छात्रा को डिजिटल पहचान पत्र दिए जाएंगे| इसकी प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है|

Advertisements


उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक स्तरीय प्रवेश प्रक्रिया के उपरांत समर्थ पोर्टल में पंजीकृत प्रत्येक छात्र-छात्राओं को डिजिटल पहचान पत्र देने की तैयारी चल रही है| साथ ही समर्थ पोर्टल पर स्टूडेंट लाइफ साइकल मॉड्यूल शुरू कर दिया गया है| इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय की तमाम शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ऑनलाइन मिलेगा|


नये मॉड्यूल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को एक क्लिक पर सभी सूचनाओं मिलेगी| स्टूडेंट लाइफ साइकल मॉड्यूल के अंतर्गत पंजीकृत छात्र ‘स्टूडेंट लॉगिन क्रैडेंशियल’ के माध्यम से अपनी समस्त शैक्षणिक उपलब्धियों से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे और वह अपने क्रेडिट स्कोर, परीक्षा परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे|


बता दे स्टूडेंट लाइफ साइकल मॉड्यूल पर एग्जाम फॉर्म, एडमिट कार्ड सहित परीक्षा व प्रवेश संबंधित तमाम सूचना छात्रों को समय पर मिलेगी|
छात्र-छात्राओं को प्रवेश के तुरंत बाद विश्वविद्यालय नामांकन संख्या भी उपलब्ध कर दी गई है| इससे पहले छात्राओं को नामांकन संख्या परीक्षा फॉर्म भरने के उपरांत ही मिल पाता था|
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक पहल है| यह छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक साबित होगी| उन्हें समय से शिक्षण संबंधी पूरी जानकारी मिलेगी|