सम्मान -: संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से सम्मानित हुए उत्तराखंड के चार कलाकार

देहरादून| 75 वर्ष से अधिक उम्र के 84 उत्कृष्ट कलाकारों को उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने संगीत नाट्य अकादमी अमृत अवार्ड से सम्मानित किया| ये वह कलाकार है जिन्हें पहली बार किसी राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है| विज्ञान भवन में बीते दिवस आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति 17 वयोवृद्ध कलाकारों को सम्मानित करने के लिए मंच से उतरकर उनकी सीट तक गए|

Advertisements


बता दें सम्मान पाने वालों में उत्तराखंड के चार वयोवृद्ध कलाकार भी शामिल है| इनमें उत्तराखंड के कलाकार 79 वर्षीय भैरव दत्त तिवारी, 78 वर्षीय जगदीश ढौंडियाल को लोक संगीत व नित्य में अमृत अवार्ड दिया गया, जबकि 75 वर्षीय नारायण सिंह बिष्ट को लोक संगीत और 76 वर्षीय जुगल किशोर पेटशाली को उत्तराखंड की प्रदर्शन कला में समग्र योगदान के लिए अमृत अवार्ड से सम्मानित किया गया| अवार्ड के रूप में कलवाकारों को ताम्रपत्र, अंगवस्त्रम के अलावा एक लाख की नगद राशि भी दी गई|


बता दें, अल्मोड़ा जिले के निवासी जुगल किशोर पेटशाली ने राजुला मलूसाही, मध्य हिमालय की अमर प्रेम गाथा और जय बाला मोरिया आदि पुस्तकें लिखीं|