नैनीताल:- वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार हुई सरोवर नगरी….. पैक हुए होटल, रिजॉर्ट…… व्यवसाय में आया निखार

उत्तराखंड राज्य की सरोवर नगरी नैनीताल में वीकेंड पर सैलानियों की भीड़ उमड़ने से व्यवसाय में निखार देखने को मिला है। सरोवर नगरी के अधिकांश होटल और रिजॉर्ट पैक हो गए हैं जिसके चलते होटल मालिकों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े अन्य लोगों को काफी लाभ मिला है।

Advertisements

बता दे कि दशहरा पर्व तक सैलानियों की आमद में और अधिक बढ़ोतरी होगी तथा बीते शुक्रवार से ही नगर में सैर के लिए सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था तथा शनिवार की देर शाम तक सैलानियों का आना लगा रहा। बता दे कि नैनीताल में बंगाली सैलानी काफी अधिक संख्या में पहुंचे हुए हैं और पार्किंग फुल हो जाने के कारण नगर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई तथा सैलानी पार्किंग की तलाश में काफी मशक्कत करते हुए नजर आए। चिड़ियाघर व स्नो व्यू मार्ग में कई बार जाम लगने से लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।

पर्यटन स्थल सैलानियों से गुजर रहे। स्नो व्यू, हिमालय दर्शन ,चिड़ियाघर, केव गार्डन, बोटनिकल गार्डन, वाटरफॉल, हनुमानगढ़ी आदि क्षेत्रों में पूरे दिन सैलानियों की आमद बनी रही। यही नहीं बल्कि नौका विहार करने वालों का भी पूरे दिन नैनीताल में तांता लगा रहा तथा नगर की यातायात व्यवस्था भी इस दौरान काफी प्रभावित हुई।