बागेश्वर – काफलीगैर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

बागेश्वर । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में 09 जून को ग्रामपंचायत मटेला, तहसील काफलीगैर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मनवर सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष झिरौली द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों तथा यातायात सम्बन्धी नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई। अनीता कुमारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर द्वारा ‘सडक सुरक्षा-जीवन रक्षा’ अभियान, NALSA(Legal Services to Persons with Mental Illness and Persons with Intellectual Disabilities) Scheme, 2024, मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की राहगीर योजना, मुकदमेबाजी से पूर्व मध्यस्थता अभियान, सुरक्षित जीवन-सुरक्षित ईंधन तथा बच्चों के कानूनी अधिकारों एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापों, निःशुल्क कानूनी सहायता एवं नालसा हेल्पलाईन नं0 15100 विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।

Advertisements

Leave a Reply