*NEWS :- डिप्रेशन में चल रहे प्रसिद्ध डॉक्टर ने नहर में कूदकर दी जान,पढ़े पूरी खबर*

देहरादून: डिप्रेशन इंसान की जान तक ले सकता है। यह एक बार फिर से सिद्ध हो गया है। एक प्रसिद्ध डॉक्टर ने दो बार आत्महत्या के प्रयास विफल होने के बाद तीसरी बार अपनी जान दे ही दी। विकासनगर के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक हंसराज अरोड़ा ने शक्तिनहर में कूदकर जान दे दी। उनका शव रविवार को एसडीआरएफ ने ढकरानी पावर हाउस से बरामद किया।

Advertisements

बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात नवाबगढ़ पंचायत के डाक्टरगंज क्षेत्र में पुल नंबर एक व दो के बीच उन्होंने नहर में छलांग लगाई थी। इस दौरान उनका बेटा सार्थक अरोड़ा किसी काम से देहरादून गया था। वह पिता के साथ ही विकासनगर मे प्रैक्टिस करता है जबकि बहु किसी निजी अस्पताल में सेवाएं दे रही है। नौकर सुनील को डॉ. अरोड़ा ने घर भेज दिया था।

रात करीब साढ़े दस बजे डॉ. अरोड़ा अपनी कार से नहर के पास गए और कार व चप्पल छोड़कर नहर में छलांग लगा दी। जब देर रात उनका बेटा घर आया तो पिता के बारे में पुलिस को सूचित किया। रात में पुलिस को घटनास्थल से गाड़ी व चप्पल मिली और रविवार को तलाश के दौरान एसडीआरएफ व पुलिस की टीम को उनका शव भी मिल गया।