Job -: सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर

एसबीआई क्लर्क भर्ती की तैयारी कर रहे या बैंक में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर सामने आई है| भारतीय स्टेट बैंक ने देशभर में स्थित अपने विभिन्न सर्किल में स्थित शाखाओं में क्लैरिकल कैडर में जूनियर एसोसिएट्स के कुल 5008 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है| आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट , sbi.co.in पर उपलब्ध कराएं गए लिंग से एसबीआई क्लर्क नोटिफिकेशन 2022 डाउनलोड करें और सीधे एसबीआई क्लर्क ऑनलाइन एप्लीकेशन 2022 पेज पर जा सकते हैं| बैंक द्वारा एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 अधिसूचना 6 सितंबर को जारी की जाएगी|

Advertisements


बताते चलें कि उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2022 को 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक होनी चाहिए| इसका अर्थ है कि उम्मीदवार का जन्म 1 अगस्त 2002 के बाद और 2 अगस्त 1994 से पहले नहीं हुआ होना चाहिए| हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी| आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को ₹750 के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा| हालांकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क की पूरी छूट दी गई है| स्टेट बैंक में क्लैरिकल कैडर के जूनियर एसोसिएट्स के पदों पर भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के मुताबिक, आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय पर स्नातक होना चाहिए|