उत्तर प्रदेश में भाजपा 37, सपा 33 तो कांग्रेस इतनी सीटों पर आगे, स्मृति ईरानी इतने वोटो से पीछे

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में भाजपा 37 सीटों पर आगे चल रही है जबकि समाजवादी पार्टी 33 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं वहीं कांग्रेस भी 7 सीटों पर जबकि आरएलडी दो तथा आजाद समाज पार्टी काशीराम एक सीट पर आगे चल रही है।

वही उत्तर प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में से एक अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी 15060 वोटो से पीछे चल रही है कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल को 49947 वोट प्राप्त हुए हैं जबकि स्मृति ईरानी को 34887 वोट प्राप्त हुए हैं