हरिद्वार:- आपदा प्रभावितों को माफ होगा 3 माह का बिजली का बिल…… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में इस बार बरसात के कारण काफी नुकसान हुआ है। आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों ने इस दौरान काफी समस्याओं का भी सामना किया है। बता दे कि हरिद्वार में बरसात के कारण सबसे अधिक नुकसान हुआ है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्सर, खानपुर को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर दिया है। इसके साथ ही प्रभावितों को 3 महीने का बिजली का बिल माफ करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री द्वारा की है। वही सहकारी बैंकों के लिए लोन की किश्त जून माह तक स्थगित रखने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री का कहना है कि राष्ट्रीयकृत बैंकों से भी इसका अनुरोध किया जाएगा और जलभराव तथा बाढ़ प्रभावित शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विस्तृत ड्रेनेज प्लान बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि मनसा देवी पर्वत से आने वाले मलबे को रोकने के लिए पहाड़ी का ट्रीटमेंट कराया जाएगा। सीएम का कहना है कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के नुकसान का आकलन कर क्षतिपूर्ति भी की जाएगी।

Advertisements

Recent Posts