सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शिवाजी नगर अल्मोड़ा में पर्यावरण संरक्षण हेतु आयोजित की गई प्रतियोगिताएं

अल्मोड़ा।आज दिनांक 21/7/2023 को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शिवाजी नगर अल्मोड़ा में पर्यावरण संरक्षण हेतु कला, भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य दयाकृष्ण जोशी , अवकाश प्राप्त प्रवक्ता कुलदीप सिंह बिष्ट , और रतन सिंह बंगारी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिजा किशोर पाठक ने मां शारदा के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित करते हुए किया ।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिशुओं में पर्यावरण हेतु जागरूकता आए इस निमित्त से रतन सिंह बंगारी ने अपनी पत्नी स्व. राधा बंगारी की पुण्य स्मृति में स्थान प्राप्त भाई- बहिनों को शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कला प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा पंचम के भैया दिपाशु अधिकारी प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर कक्षा पंचम की बहिन लक्षिता रही तथा तृतीय स्थान पर कक्षा तृतीय के भैया विहान बिष्ट रहे । तथा निबंध और भाषण प्रतियोगिता में कक्षा अष्टम की बहिन अंजली बिष्ट प्रथम , कक्षा अष्टम की ही बहिन रहनुमा खान द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान पर कक्षा अष्टम के भैया राहुल पांडे रहे । इस अवसर पर दयाकृष्ण जोशी, कुलदीप सिंह बिष्ट व रतन सिंह बंगारी ने अपने उद्धबोधन में पर्यावरण हेतु जागरूकता लाने की बात कही। रतन सिंह बंगारी ने कहा कि प्रतिवर्ष हरेले पर्व पर इस तरह के आयोजन किए जायेगे। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य महेंद्र भंडारी , मोहन सिंह नेगी, ममता बिष्ट ,कंचन, रौतेला, विनीता पाण्डे, सुमन कांडपाल, शोभा पाण्डे चंद्रिका अलमिया व विमला बोरा उपस्थित रहे।

Advertisements

Recent Posts