हल्द्वानी:- पर्यटक बिना जाम के पूरा कर पाएंगे रानीबाग से नैनीताल का सफर….. रोपवे स्टेशनों में होगी पार्किंग व्यवस्था

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में रानीबाग से लेकर नैनीताल तक पर्यटक बिना जाम के सफर पूरा कर पाएंगे। बता दे कि बीते मंगलवार को पर्यटन सचिव कुर्वे ने रानीबाग से हनुमानगढ़ी तक बनने वाले रोपवे की समीक्षा की और योजना के बारे में जानकारी ली।

Advertisements

इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का कहना था कि कंसल्टेंट्स के माध्यम से रोपवे में एलाइनमेंट को देखा जा रहा है साथ ही भूमि की उपलब्धता के साथ रोपवे स्टेशन बनाने को लेकर जरूरी काम भी किए जा रहे हैं और पर्यटकों की यात्रा सुगम हो इसके लिए कार्यों की समीक्षा भी की गई है। उनका कहना था कि भविष्य में निर्णय लिया जाएगा कि रोपवे के स्टेशन कहां बनाए जाने हैं और इसके लिए सरकारी विभागों से लीज पर भूमि ली जाएगी। इस मामले में चर्चा भी की गई और रोपवे स्टेशनों में जरूरत को देखते हुए पार्किंग व्यवस्था भी की जाएगी जिससे पर्यटक बिना जाम के रानीबाग से नैनीताल तक का सफर पूरा कर पाएंगे।