
गरुड़ (बागेश्वर) । तहसील पत्रकार संगठन की बैठक में पौधारोपण अभियान और काव्य गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर पत्रकार हितों के लिए अहम फैसले भी लिए गए।
तहसील पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चंद्रशेखर बड़सीला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पत्रकारों ने हरेला पर्व से गरुड़ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में पौधारोपण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा कि वे आगामी माह में गरुड़ में एक काव्य गोष्ठी आयोजित करेंगे और कवियों को सम्मानित भी किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि वे संगठन के सभी सदस्यों को साथ लेकर पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ेंगे और जन मुद्दों पर एक स्वर से आवाज उठाएंगे। इस मौके पर जन सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता पर भी चर्चा की गई। संचालन वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र पांडेय बृजवासी ने किया। इस दौरान संरक्षक अर्जुन राणा, अखिल जोशी, कृष्णा गढ़िया, भगवत नेगी आदि मौजूद थे।


