गरुड़ – नगर क्षेत्र में बंदरों का आतंक….घर के आंगन में ही व्यक्ति को किया घायल

गरुड़ (बागेश्वर) । प्राप्त जानकारी के अनुसार टीटबाजार निवासी दिनेश सिंह फर्स्वाण शनिवार शाम अपने घर के आंगन पर खड़े थे उसी दौरान बंदरों का झुंड उनके समीप से गुजरा बंदरों को भगाने के प्रयास के दौरान एक बंदर ने दिनेश सिंह पर पीछे से झपट गया। पड़ोसियों द्वारा शोर मचाने पर बंदर भाग गया। बंदर ने दिनेश सिंह के पीठ पर नाखून व दांत से घाव बनाया है। घायल दिनेश सिंह को परिजन बैजनाथ अस्पताल लाये जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। लगातार बंदरों के बढ़ रहे आतंक से नगरवासी भयभीत है। बताते चले कि दिनेश सिंह पर एक वर्ष पूर्व भी बंदरों के झुंड ने हमला कर घायल किया था।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डा,सपना राजपूत ने बताया कि 53 वर्षीय दिनेश सिंह को बंदर ने काटा हैं। उनके कमर में बंदर के नाखूनों के निशान पाये गये हैं। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया हैं।

Advertisements

Leave a Reply