

गरुड़ (बागेश्वर) । तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी वैभव कांडपाल, तहसीलदार निशा रानी और नायब तहसीलदार भोपाल गिरी की मौजूदगी में जन समस्याओं की सुनवाई की गई ।
इस दौरान अधिकारियों ने पूर्व में प्राप्त शिकायतों और पत्रों की भी समीक्षा की और संबंधित विभागों से उनकी आख्या मांगी गई। इस अवसर पर लंबित मामलों में तेजी लाई जाए तहसील दिवस में कुछ विभागों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए पेयजल निगम, कृषि विभाग और वन विभाग से स्पष्टीकरण मांगा गया। जनसुनवाई के बीच शिकायतकर्ता एडवोकेट गिरीश कोरंगा ने स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्टों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाया। जिस पर चिकित्सा अधिकारी सपना राजपूत ने जानकारी दी कि नियुक्ति प्रक्रिया शासन स्तर से संचालित हो रही है। जिस पर आवश्यक कार्रवाई जारी है। बैठक में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलने वाली स्वगणना प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई और लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।
तहसील दिवस में विभिन्न विभागों के माध्यम से आई समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों में मौके पर ही समाधान की दिशा में कदम उठाए गए। प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले विभागों पर जवाबदेही तय की जाएगी।

