गरुड़ – मां भ्रामरी जनकल्याण समिति द्वारा 30 मई पत्रकारिता दिवस के अवसर पर तहसील के सभी पत्रकारों को किया गया सम्मानित

गरुड़ (बागेश्वर) । मां भ्रामरी जनकल्याण समिति द्वारा 30 मई पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शगुन बैंकट हाल सभागार टानीखेत में तहसील पत्रकार संगठन गरुड़ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को डायरी व कलम देकर सम्मानित किया गया।
समिति के अध्यक्ष रतन सिंह किरमोलिया, उपाध्यक्ष नन्दन सिंह अल्मिया एवं सचिव रमेश चन्द्र पाण्डेय (बृजवासी) ने समाजोत्थान में पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का आयना हैं। समाज व सरकार के बीच एक सेतु का काम पत्रकारिता करती है। उन्होंने कहा कि पत्रकार सकारात्मक सोच के साथ जनपक्षीय मुद्दों को निर्भीकता के साथ उठायें। उन्होंने सभी पत्रकारों को पत्रकारिकता दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं दी।

Advertisements

Leave a Reply