उत्तराखंड में त्रिपुरा के छात्र की हत्या के बाद पुलिस ने तैयार की नॉर्थ ईस्ट के छात्रों की सूची….. ऑनलाइन बैठक करके किया जाएगा संवाद

उत्तराखंड राज्य के देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल की हत्या के बाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग कॉलेजो तथा पीजी संचालकों से नॉर्थ ईस्ट के छात्रों की सूची मांगी है और सूची तैयार करने के बाद ऑनलाइन बैठक करके उनसे सीधा संवाद किया जाएगा पढ़ने के लिए देहरादून आए त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की मौत के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है। जिले में पढ़ रहे पूर्वोत्तर के सभी छात्रों की सूची तैयार की है और पुलिस इनके साथ ऑनलाइन बैठक करके इन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाएगी। अभी तक जितनी जानकारी मिली है उसके हिसाब से जिले में करीब 2500 नॉर्थ ईस्ट के छात्रों के होने की जानकारी सामने आई है तथा दून पुलिस का कहना है कि वह छात्रों से संवाद करके उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिलाएगी ताकि उनके मन में किसी तरह के डर का भाव पैदा ना हो।

Advertisements

Recent Posts