उत्तरकाशी में खूब गरजे रक्षा मंत्री………. पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर उठाए सवाल

आज दिनांक 6 जनवरी 2022 को गुरुवार के दिन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विजय सम्मान यात्रा के समापन पर उत्तरकाशी आए हुए थे वहां पर रक्षा मंत्री ने सभा को संबोधित किया था बीते 5 जनवरी 2021 को पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर उन्होंने सवाल भी उठाए। रक्षा मंत्री का कहना था कि प्रधानमंत्री किसी एक दल या पार्टी का नहीं होता बल्कि पूरे देश का होता है प्रधानमंत्री एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था है और इस बात की कल्पना भी नहीं की जा सकती कि कहीं पर प्रधानमंत्री दौरे के लिए जाए और उनकी सुरक्षा में चूक हो जाए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ षड्यंत्र रचा हुआ था। और कांग्रेस की इस घटिया हरकत के लिए जनता कभी भी कांग्रेस को शमा नहीं करेगी। साथ में उनका कहना था कि वे भी इस देश में मुख्यमंत्री रह चुके हैं मगर आज तक उन्होंने इतनी घटिया राजनीति अपने जीवन में कभी नहीं देखी।तथा सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि भारत अपने पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनाना चाहता है क्योंकि भविष्य में दोस्त बदल सकते हैं मगर पड़ोसी कभी नहीं बदलते इसलिए पहले अटल बिहारी वाजपेई भी यह कोशिश कर चुके हैं मगर पाकिस्तान अभी तक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया मगर उसे भी अपनी हरकतों से बाज आना पड़ेगा। तथा रक्षा मंत्री ने उत्तराखंड को वीरभूमि बताते हुए कहा कि उत्तराखंड का एक- एक वीर आज सरहदों पर देश की रक्षा के लिए तैनात हैं और इस बात के लिए सभी को काफी गर्व है।