अलवर में दिव्यांग नाबालिक लड़की से दुष्कर्म मामले में कटहरे पर खड़ी हुई कांग्रेस, लगाए जा रहे यह आरोप

राजस्थान की राजनीति गरमाने लगी है| भाजपा ने अलवर में दिव्यांग नाबालिक लड़की से हुए दुष्कर्म की घटना के बाद कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया है|

Advertisements


भाजपा पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से यह सवाल किया है कि वह राजस्थान की घटना पर चुप्पी क्यों साध रहे हैं| प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में बड़े जोर-शोर से ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं, का नारा दे रही थी, लेकिन इसके बावजूद राजस्थान में वह क्यों नहीं कहती है कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’| अलवर में एक दिव्यांग नाबालिक लड़की के साथ अमानवीय दुष्कर्म की घटना हुई और वहां पर प्रियंका चुप्पी क्यों साध रही है? संबित पात्रा ने इस मसले पर राहुल गांधी और प्रियंका को घेरते हुए कहा कि अलवर में जो दुष्कर्म की घटना हुई है,उसको मीडिया ने प्रमुख रूप से दिखाया है| यहां एक मूकबधिर लड़की के साथ अजन्य अपराध हुआ है|