चीन की भारत पर बुरी नजर, ड्रैगन बिछा रहा समुंद्र पर जाल, जानें पूरी खबर

चीन और भारत के बीच सीमा विवाद के कारण मनमुटाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है| इसी कारण उसकी भारत पर बुरी नजर है अब चीन ने समुंद्र में जाल बिछाना शुरू कर दिया है| चीन ने पाकिस्तान को एक विध्वंसक युद्धपोत दिया है जिससे पाकिस्तान की नौसेना में बड़ी वृद्धि होगी| पाकिस्तानी नौसेना द्वारा इस युद्धपोत को पीएनएस तुगरिल नाम दिया गया है|

पाकिस्तानी नौसेना ने कहा कि तुगरिल चार तरह के 054 वॉरशिप का पहला भाग है जिसका निर्माण पाकिस्तानी नौसेना के लिए किया जा रहा है| इसके लिए दोनों देशों ने 2017 में साइन किए थे| इसी के तहत पहला वॉरशिप अगर तू 2020 में तैयार हुआ था जिसकी अब टेस्टिंग की गई है| चीनी नौसेना द्वारा अब तक समुंद्र में कम से कम 30 टाइप 054 वॉरशिप तैनात की हुई है| 2021 में चीनी मीडिया से बात करते हुए पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख एडमिरल एम अमजद खान नियाज़ी ने चीन से युद्धपोत खरीदने की बात कही थी| पुराने चीनी युद्ध पोतों की तुलना में यह नई वॉरशिप बेहतर वायु रक्षा प्रदान करती है| इस वॉरशिप का सतह से सतह के साथ ही हवा और पानी में जबरदस्त मारक क्षमता है|