
अल्मोड़ा। जिले में एक ऐसी खबर सामने आई है जहां आज दोपहर को लमगड़ा विकासखंड में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई इस दौरान चार लोगों ने अपनी जान गवा दी और दो की हालत नाजुक बनी हुई है। सोमवार दोपहर को चायखान- बेगानिया मोटर मार्ग पर बलिया के समीप यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक दोपहर 2:15 में मारुति ऑल्टो कार सवारियों को लेकर जा रही थी और बलिया के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण को बैठा जिसके चलते वाहन सड़क से नीचे गिर गया हादसे के समय कार में चालक समेत 6 लोग सवार थे और दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए तथा पुलिस को सूचना दी इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लिए और अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी जिसके बाद मृतको और घायलों की शिनाख्त करते हुए उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है और हादसे के कारणों की जांच भी पुलिस कर रही है।


