बागेश्वर:- आंधी से अस्त-व्यस्त हुआ जीवन…. ठप हुआ यातायात

बागेश्वर। जिले में 10 मिनट की आंधी ने पूरा जीवन ही अस्त व्यस्त कर दिया। बागेश्वर जनपद में आई आंधी के चलते आज मंगलवार को युवती सहित दो लोग घायल हो गए और यातायात भी ठप होने से जाम लग गया। आंधी ने भारी तबाही मचाई है और इससे जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है 10 मिनट की आंधी ने नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी नुकसान किया है इस आंधी के चलते एक फड़ व्यवसायी और एक बालिका के घायल होने की खबर भी सामने आई है जबकि कई मकानों की छते उड़ गई। जगह-जगह विशालकाय पेड़ गिर गए और मार्ग बंद हो गए जिससे कि यातायात भी पूरी तरह ठप हो गया। आज मंगलवार को तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया था और ऐसे में बागेश्वर में तेज आंधी के चलते कई लोगों की घर की छते उड़ गई तथा पेड़ गिरने से सड़क मार्ग बंद हो गए जिससे कि जाम की स्थिति भी देखने को मिली।

Leave a Reply