बागेश्वर – विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की संशोधित सूची जारी –

बागेश्वर । जनपद बागेश्वर के 46-कपकोट एवं 47-बागेश्वर (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के संशोधित मतदेय स्थलों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग से अनुमोदन प्राप्त होने के उपरांत Manual on Polling Station के अध्याय-3 के पैरा 3.6 (ii) में दिए गए प्रावधानों के अनुसार तैयार की गई इस सूची को जनसामान्य के अवलोकनार्थ उपलब्ध कराया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि संशोधित मतदेय स्थलों की अंतिम सूची जनपद की आधिकारिक वेबसाइट https://bageshwar.nic.in पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त सूची को समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालयों, खंड विकास अधिकारी कार्यालयों, जिला पंचायत कार्यालय बागेश्वर, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (उप जिलाधिकारी/तहसीलदार) कार्यालयों तथा जिला जल एवं मुंसिफ कोर्ट कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किया गया है। आमजन संबंधित कार्यालयों एवं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संशोधित मतदेय स्थलों की अंतिम सूची का अवलोकन कर सकते हैं।

Advertisements

Leave a Reply