Uttarakhand:- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य प्रकरण में जांच हेतु गठित की गई एसआईटी….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के प्रकरण में जांच हेतु एसआईटी गठित की गई है और इसमें आठ सदस्यीय टीम मामले की जांच करेगी। दरअसल सोशल मीडिया पर मंत्री रेखा आर्य द्वारा एक वीडियो जारी किया गया था और उसमें एक ऑडियो भी जारी था जिसमें उनके पति गिरधारी लाल साहू एक महिला से बात कर रहे थे और आरोप है कि वह मंत्री रेखा आर्य को जान से करने का षड्यंत्र रच रहे थे जिसके बाद मंत्री द्वारा पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। फिलहाल कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की तबीयत ठीक नहीं है और इस मामले में जांच के लिए एसपी देहात जया बलूनी की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में भर्ती मंत्री के ठीक होने के बाद उनके बयान लिए जाएंगे और टीम पूरी तरह प्रकरण की जांच करेगी।

Advertisements

Leave a Reply

Recent Posts