बागेश्वर:- जिले में सुबह-सुबह डोली धरती….. महसूस किए गए भूकंप के झटके…. जानिए कितनी रही तीव्रता

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर में आज मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए भूकंप का केंद्र कपकोट से 10 किलोमीटर की गहराई पर बताया जा रहा है और सुबह अचानक से बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.6 थी और राहत की बात यह है कि फिलहाल भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। जैसे ही भूकंप आया लोगों में डर का माहौल फैल गया और लोग इधर-उधर फोन करके परिजनों का हाल-चाल पूछने लगे और राहत की बात यह है कि भूकंप से जान माल का नुकसान नहीं हुआ l

Advertisements

Recent Posts