बागेश्वर:-जिले में मंडरा रहा है पेयजल संकट…. आंदोलन के बावजूद भी नहीं सुधरी व्यवस्था

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में इस दौरान पेयजल संकट गहरा रहा है। बता दे कि लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलन और आश्वासन के बावजूद व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाई है। 5 दिन से नलों में पानी नहीं आ रहा है और उपभोक्ता काफी परेशान हो गए हैं तथा उन्होंने उपभोक्ता फोरम जाने की चेतावनी भी दी है।

Advertisements

आदर्श कॉलोनी, तहसील रोड और कफलखेत के क्षेत्र में बीते 5 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। कामकाजी लोगों की दिक्कतें बढ़ रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि पेयजल वितरण प्रणाली में खोट है। तहसील रोड पर होटल , सरकारी आवासीय परिसर तक ही पानी की आपूर्ति हो रही है जबकि 10,000 से अधिक उपभोक्ता हैंडपंप और नदी का दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने कहा है कि आंदोलन के बावजूद उन्हें पेयजल नहीं मिल रहा है और अब वह उपभोक्ता फोरम जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ अधिशासी अभियंता जल संस्थान के अनुसार पानी नहीं आने की शिकायत नहीं है और ऐसा है तो मामले में जांच की जाएगी तथा पानी की व्यवस्था सुचारू की जाएगी।