बागेश्वर:-जिलाधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने किए बागनाथ मंदिर के दर्शन और कार्यभार ग्रहण के दिन की पहली प्रेस ब्रीफिंग

बागेश्वर । नव नियुक्त जिलाधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने विधिवत रूप से जिलाधिकारी बागेश्वर का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने सबसे पहले बागनाथ मंदिर के दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात् जिलाधिकारी ने जिला कोषागार के दो तालक कक्ष का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने रिकार्ड पंजिका, रसीद बुक, स्टाम्प रजिस्टर, पैड लॉक आदि की जाँच की।
कार्यभार ग्रहण करते समय उन्होंने जिला कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा समस्त कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
जिलाधिकारी आकांक्षा कोण्डे 2018 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी हैं और इससे पूर्व वे मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार के रूप में कार्यरत थीं। प्रशासनिक सेवा में अपने अब तक के कार्यकाल में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए कुशल प्रशासनिक क्षमताओं का परिचय दिया है।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में मूलभूत सेवाओं सड़क, बिजली, पानी के साथ साथ स्वास्थ्य ओर शिक्षा को सुदृढ़ करने और सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा इसके साथ साथ आपदा प्रभावित गांवों का दौरा किया जाएगा और प्रभावितों जल्द से जल्द राहत दी जाएगी। जो भी इंफ्रास्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हुए हैं उनका सुधारीकरण किया जाएगा और जो जनता की शिकायतें होंगी उनका तत्काल समाधान किया जाएगा। जनता की समस्याओं का समाधान करना पहली प्राथमिकता है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल, मुख्य कोषाधिकारी कन्हैया राम सहित राजस्व विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisements

Recent Posts