अल्मोड़ा:- एक नयी पहल के साथ मनाया उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला

उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला के अवसर पर रा.आ.प्रा.वि – बासोट, क्षेत्र – भिकियासैंण में परिसर में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी.एस. गिरी, न्याय पंचायत – बासोट के सीआरपी रीतू व विद्यालय के स्टाफ व बच्चों के साथ मिलकर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इसके उपरांत पर्यावरण प्रेमी कृपाल सिंह शीला द्वारा अपने घर के पास भी वृक्षारोपण किया गया। एक नयी पहल के रुप में शीला ने अपनी भतीजी की सगाई (रिंग सरीमनी) में शादी के एक पवित्र बंधन में बधने के सुअवसर पर अपने पर्यावरण को संरक्षित व हरा – भरा बनाये रखने के संकल्प के साथ ममता व भुवन द्वारा दो फलदार सेव के वृक्षों को रोपित कर उत्तराखंड का लोक हरेला मनाया। इस हरेला माह पर हम सबको अधिक से अधिक पेड़ लगाकर अपनी प्रकृति,पर्यावरण, धरा को हरा – भरा बनाना है।

Advertisements

Leave a Reply