
उत्तराखंड राज्य के बद्रीनाथ मंदिर में मंदिर के पूर्व अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है जो कि 30 जून को सेवानिवृत हुए थे। बद्रीनाथ मंदिर के पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को बद्रीनाथ मंदिर में चंदे की चोरी में कथित मामले में एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें 22, 25 और 29 जून को गणनाकक्ष से नगदी चुराते हुए देखा गया था। चार घंटे की पूछताछ के बाद एसआईटी ने आज शुक्रवार दोपहर उन्हें गिरफ्तार किया और इसके बाद उन्हें अब कल न्यायालय में पेश किया जाएगा पुलिस ने अहम इलेक्ट्रॉनिक्स साक्ष्य सुरक्षित करते हुए मंदिर के सीसीटीवी सिस्टम की डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर को भी कब्जे में लेकर सील कर दिया था और अब इसकी तकनीकी जांच कराई जाएगी और मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में इसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।


