अल्मोड़ा:- जिले में आज से रात्रि 9:00 बजे के बाद बंद रहेगा यह मार्ग

अल्मोड़ा। जिले में डामरीकरण के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 309 को शैल बैंड से पांडेखोला तक रात्रि 9:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक बंद किया जाएगा। डामरीकरण के कार्य के चलते 29 मई से 1 जून तक रोजाना रात्रि 9:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक यह मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन हेतु बंद रहेगा। राष्ट्रीय मार्ग खंड लोक निर्माण विभाग रानीखेत के सहायक अभियंता शंकर सिंह जड़ौत द्वारा यह कहा गया है और उन्होंने आम जनता से सहयोग और वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की अपील भी की है।

Advertisements

Leave a Reply