अल्मोड़ा:- ठंड में भी धधक रही है आग…. पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में ठंड के मौसम में भी आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है जिले के छाना और गुरसों गांव में आग ने विकराल रूप ले लिया और चारों तरफ धुआं ही धुआं छा गया जिससे लोगों को सांस लेने में भी काफी कठिनाइयो का सामना करना पड़ा। यह आग देर रात लगी और लोगों द्वारा फायर टीम को सूचना दी गई जिसके बाद कड़ी मशक्कत करने पर आग पर काबू पाया गया। हवा के झोंके से आग तेजी से फैल गई और कई लोगों के घास के लुट्टे जल गए जिससे कि लोगों को घास का काफी नुकसान हुआ है। फायर टीम ने भी काफी मेहनत मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो कालीमठ के जंगल तक यह आग पहुंच सकती थी जो कि काफी घातक साबित होती।

Advertisements

Recent Posts