अल्मोड़ा:- विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” को लेकर आयोजित किया गया नुक्कड़ नाटक

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह के निर्देशानुसार दिनांक 8/06/2026 से 14/06/2026 तक “सड़क सुरक्षा:जीवन रक्षा” सात दिवसीय जागरूकता अभियान के अनुक्रम में आज दिनांक 13/06/2026 को अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल व पंकज भगत द्वारा मजखाली रानीखेत अल्मोड़ा में सड़क सुरक्षा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया उपस्थित व्यक्तियों को यातायात के नियमों / संकेतों, राहवीर योजना 2025, राहवीर को पुरस्कृत करना-गुड सेमेरिटन अर्थात सड़क दुर्घटना में पीड़ित की मदद करने वाले व्यक्ति जिसने पीड़ित की मदद स्वर्ण काल(Golden hour) एक घंटे के भीतर की गई हो, ऐसे व्यक्ति को भारत सरकार परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रोड सेफ्टी सैल के तहत चलायी जा रही” राहवीर”योजना के तहत चयनित कर 25,000 रु तक नगद रशि तथा प्रशस्ति पत्र भी दिया जायेगा आदि की जानकारी प्रदान की गई एवं पंफ्लेट वितरित किये गए।

Advertisements