
अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पुलिस यातायात की नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर रही है ऐसे में रानीखेत में यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई है रानीखेत कोतवाल भुवन चंद्र जोशी के नेतृत्व में एसएसआई बिशनलाल, एसआई बृजमोहन भट्ट, एसआई हेमा कार्की द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवर स्पीड एवम त्रुटि पूर्ण दस्तावेज के वाहनों को सीज किया गया इसके साथ ही 36 अन्य वाहनों के चालान भी पुलिस द्वारा इस दौरान काटे गए हैं।

