

अल्मोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता एवं आर.टी.आई. एक्टिविस्ट संजय पांडे के प्रयासों से पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय में मॉल रोड स्थित मुख्य द्वार पर, लिफ्ट के पास आम जनता की सुविधा के लिए नया सूचना पट (Citizen Charter) स्थापित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि यह सूचना पट कई वर्षों से अपडेट नहीं किया गया था, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को सही जानकारी प्राप्त करने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था।
अब इस नए सूचना पट के माध्यम से मरीजों एवं उनके परिजनों को विभिन्न विभागों, कक्ष संख्या और उपलब्ध सेवाओं की अद्यतन जानकारी एक ही स्थान पर आसानी से मिल सकेगी।
यह भले ही एक छोटा कदम हो, लेकिन आम जन के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।
जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाए, तो बदलाव निश्चित होता है — यह उसी का सशक्त उदाहरण है।

