अल्मोड़ा:- जिले के इस क्षेत्र में 42 घंटे तक गुल रही बिजली….. परेशान हुए उपभोक्ता

अल्मोड़ा। जिले के जागेश्वर धाम क्षेत्र में 42 घंटे तक बिजली गुल रही जागेश्वर धाम समेत आसपास के क्षेत्र में 42 घंटे तक बिजली गुल रही और उसके बाद शुक्रवार शाम को विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। लंबे समय तक बिजली न आने से श्रद्धालुओं, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा और शुक्रवार शाम को विद्युत बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली विभाग के एसडीओ अजय भारद्वाज के अनुसार जंगल क्षेत्र में 33 केवी विद्युत लाइन का तार गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई थी, दुर्गम क्षेत्र और प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच कर्मचारियों ने लगातार मरम्मत कार्य किया और काफी मेहनत मशक्कत के बाद शुक्रवार शाम को करीब 6:00 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। बिजली गुल रहने के दौरान लोगों को टॉर्च की रोशनी में मंदिर में दर्शन करने पड़े और व्यापारी तथा स्थानीय लोगों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

Advertisements

Leave a Reply