

अल्मोड़ा जिला खेल में काफी आगे बढ़ता जा रहा है और ऐसे में जिले के बल्टा गांव के खिलाड़ियों को जल्द ही मिनी स्टेडियम की सौगात मिलने जा रही है यहां जल्द ही मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा इसके लिए भूमि का चयन कर दिया गया है। मिनी स्टेडियम को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो चुकी है। युवा कल्याण विभाग ने भूमि का चयन कर इस स्टेडियम के लिए उपयुक्त पाया है और यहां अब युवाओं को अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। विभाग स्टेडियम के लिए आगे की कार्यवाही में जुट गया है और इससे स्थानीय लोग भी काफी खुश है। क्षेत्र में स्टेडियम ना होने के चलते युवा अपनी प्रतिभा को नहीं निखार पा रहे थे मगर अब स्टेडियम मिलने से उनकी प्रतिभा अलग ही रंग में निखरेगी और खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। गांव में मिनी स्टेडियम के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है और जल्द ही स्टेडियम निर्माण के कार्य का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।

