अल्मोड़ा:- जिले में तेंदुए की दहशत…. ग्रामीण ही नहीं बल्कि नगर में भी फैलाया डर

अल्मोड़ा। जिले में तेंदुए की दहशत पिछले कई समय से बनी हुई है तेंदुआ केवल ग्रामीण इलाकों में ही नहीं बल्कि नगरीय क्षेत्र में भी डर फैला रहा है। तेंदुआ रिहायशी इलाकों में दिखाई दे रहा है जिससे कि लोगों पर जान का खतरा मंडरा रहा है। तेंदुए की बढ़ती सक्रियता से लोगों में भय है और उन्हें आवाजाही के लिए भी खतरों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बीते शुक्रवार को प्रभागीय वन अधिकारी सिविल सोयम वन प्रभाग का घेराव किया और तेंदुए की दहशत से छुटकारा दिलाने की मांग की। इन दिनों तेंदुआ नगर के कई इलाकों में दिख रहा है सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की सक्रियता कैद हो रही है। पांडेखोला ,कर्नाटकखोल इसके अलावा भी अन्य क्षेत्रों में तेंदुए की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरो में दिखी है।

Advertisements

Recent Posts