अल्मोड़ा:- लंगूरों ने मचाई दहशत…… ग्रामीण पर किया हमला

अल्मोड़ा। जिले में दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत जंगली जानवर काफी आतंक मचा रहे हैं ऐसे में लंगूरों ने भी दहशत मचानी शुरू कर दी है। लंगूर आए दिन ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं। बीते सोमवार को चौखुटिया की वेतनधार गांव में तीन लंगूरों ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। वेतनधार गांव निवासी 62 वर्षीय देवकी देवी पत्नी प्रेम बल्लभ फुलारा सोमवार को अपने पशुओं को घास देने के लिए गौशाला की तरफ जा रही थी इसी दौरान वहां बैठे तीन लंगूरो ने अचानक उन पर हमला कर दिया और महिला घायल हो गई। लंगूरों ने लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल कर दिया है और वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुआ ,भालू, तथा बंदरों का भय पहले से ही बना हुआ था और अब लंगूरों ने भी आतंक मचाना शुरू कर दिया है तथा ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।

Advertisements

Leave a Reply