
अल्मोड़ा। जिले में एसएसजे विश्वविद्यालय की बैठक के दौरान कई प्रस्तावों को स्वीकृति मिली जिसमें इस प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है कि अब अभिलेखों में इंडिया की जगह भारत नाम अंकित होगा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शैक्षिक परिषद में विश्वविद्यालय के अभिलेखों में इंडिया की जगह भारत शब्द अंकित किए जाने को मंजूरी दे दी गई है, बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के अनुरूप संशोधित क्रेडिट संरचना पर आधारित स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों को शैक्षणिक सत्र 2025- 26 से लागू करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस दौरान कई प्रस्तावो को मंजूरी मिली साथ ही अभिलेखों में इंडिया की जगह भारत नाम अंकित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल चुकी है।
Advertisements


