अल्मोड़ा – नगर पालिका की बैठक में लिए गए अहम फैसले, पढ़ें पूरी खबर

शनिवार को नगर पालिका परिषद की पालिका सभागार में बोर्ड बैठक हुई जिसमें सदन ने एक डंपर प्लेंसर खरीदने की स्वीकृति प्रदान की| पालिका जेई ने आपदा से हुए नुकसान के 97 कार्यों का 2 करोड़ 44 लाख 95 हजार रुपए का आगणन भी पेश किया| इसके साथ ही 15वें वित्त आयोग व पालिका नीति के तहत 9 निर्माण कार्यों को 15.24 लाख रुपये का भी आगणन तैयार किया| इन आगणन को डीएम के माध्यम से शहरी विकास विभाग को भेजे जाने की स्वीकृति प्रदान की| बताया गया कि सभी कार्य पालिका की आर्थिक स्थिति को देखते हुए किए जाएंगे|

पालिका अध्यक्ष व सदन के अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी ने कहा कि कार पार्किंग और शॉपिंग कांप्लैक्स डीएम के अधीन है| पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि बारात घर और दुकान आदि किराए पर न लगने के कारण पालिका को आर्थिक नुकसान हो रहा है| बारात घर और दुकान को किराए पर देने के लिए नगर पालिका परिसर अल्मोड़ा को अधिकृत करने के लिए अपने स्तर से स्वीकृति प्रदान करने के लिए आग्रह किया जाएग| इस दौरान वहां ईओ श्यामसुंदर प्रसाद, सभासद मनोज जोशी, दीपा शाह, मनोज पांडे, मनोज जोशी, सौरभ वर्मा, हेम तिवारी, सचिन, आशा रावत, अमित साह, दीपिका वर्मा, अर्जुन बिष्ट आदि लोग शामिल थे|