
अल्मोड़ा। नमामि भारतम्
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज दिनांक 25 सितम्बर को विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा, के परिसर में सामूहिक वन्दे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन व बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्कृताचार्य अर्जुन चन्द्र पाण्डे ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत व परिचय कराते हुए गीत के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराया । भूपेश पंत ने मातृभूमि के प्रति सम्मान, कर्तव्य और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अल्मोड़ा ने अपने संबोधन में कहा ! वन्दे मातरम् केवल एक गीत नही बल्कि भारत की स्वतंत्रता, चेतना, तथा मातृभूमि के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना से जुड़ी एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक रचना है ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो0 नीरज तिवारी विभागाध्यक्ष सांख्यकी एस0 एस0 जीना विश्वविद्यालय ने अपने संबोधन में कहा ! वंदे मातरम् गीत ने भारत की एकता व राष्ट्रवाद को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । इसलिए हमें राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए ।
अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल जी ने कहा वंदे मातरम् गीत ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में जन-जन में राष्ट्र प्रेम व बलिदान की भावना जगाई, उस गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एक समय, एक लय, एक स्वर वंदे मातरम् गायन हम सब के लिए गर्व के पल है।
इस अवसर पर नीरज मिश्रा,भाष्करानन्द काण्डपाल एवं हिमानी पाण्डे मैम ने कार्यक्रम हेतु नामांकन कार्य किया कार्यक्रम के मुख्य साक्षी रहे प्रकाश पंत पूर्व सम्भाग निरीक्षक, मोहन सिंह रावल पूर्व प्रधानाचार्य विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा, विद्यालय के प्रबंधक अरुण बर्मा, कोषाध्यक्ष पंकज शाह परीक्षा नियंत्रक एस0 एस0 जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा,संरक्षक बद्री विशाल अग्रवाल, एवं डॉ० कपिल नयाल, डॉ॰ रमेश चन्द्र उपाध्याय एवं शिक्षक -शिक्षिकाएं, कर्मचारी तथा अनेक अभिभावकों सहित 1800लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया ।





