Uttarakhand:- तीन तलाक और हलाला पीड़ित महिलाओं का सहारा बनेगा वल्फ बोर्ड….. यह सुविधाएं देने की तैयारी

उत्तराखंड राज्य में वल्फ बोर्ड तीन तलाक और हलाला पीड़ित बेसहारा महिलाओं का सहारा बनेगा उन महिलाओं को मुफ्त आवास देने की तैयारी चल रही है जिसके लिए अगले माह प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। वल्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स के अनुसार इस मामले में प्रस्ताव अगले महीने लाया जाएगा । उत्तराखंड वल्फ बोर्ड ने तीन तलाक और हलाला जैसी कुप्रथाओं की शिकार हुई महिलाओं के पुनर्वास की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने महिलाओं को मुफ्त आवास उपलब्ध कराने की बात कही है जिसके लिए बोर्ड की अगले महीने की बैठक में प्रस्ताव बनाया जाएगा। बोर्ड के पास हर जिले में हजारों बीघा जमीन उपलब्ध है इस जमीन का उपयोग जरूरतमंद महिलाओं के लिए किया जाएगा और बोर्ड की जमीनों पर किए गए अवैध कब्जो को भी हटाया जाएगा।

Advertisements

Leave a Reply