

अल्मोड़ा।
विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जीवनधाम,अल्मोड़ा में आज एक महत्वपूर्ण शैक्षिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्लैनेट स्कूल के चेयरपर्सन सुनीत ने कक्षा 9, 10, 11 एवं 12 की छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें आधुनिक शिक्षा के विभिन्न आयामों से अवगत कराया।
अपने संबोधन में उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मल्टीलिंगुअल शिक्षा, जर्मन भाषा के महत्व तथा IIT एवं NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपलब्ध ऑनलाइन निःशुल्क कोचिंग के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को नई तकनीकों के साथ कदम मिलाकर चलने के लिए प्रेरित किया और बताया कि निकट भविष्य में विद्यालय में एक आधुनिक साइंस पार्क की स्थापना की जाएगी, जिससे छात्राओं को एडवांस टेक्नोलॉजी का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त हो सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी ने सुनीत का स्वागत करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की तथा इस प्रकार के मार्गदर्शन को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य मुकेश सिंह बनकोटी, गिरीश पंत, विनीता जड़ौत, भगवती खोलिया, आंचल ढौंडियाल, श्वेता उपाध्याय,स्मिता जोशी, यशपाल भट्ट सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम ने छात्राओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने की प्रेरणा दी।

