अल्मोड़ा:- मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी पूरा करना बड़ी चुनौती…… एमएनसी की टीम कभी भी कर सकती है निरीक्षण

अल्मोड़ा। जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की भारी कमी है। बता दें कि मेडिकल कॉलेज में शुरुआत से लेकर अभी तक हमेशा ही फैकल्टी का अभाव रहा है तथा यहां पर वर्तमान समय में 60 फ़ीसदी फैकल्टी की कमी है और वहीं दूसरी तरफ कभी भी एमएनसी की टीम एमबीबीएस की सीटों को मान्यता देने के लिए निरीक्षण हेतु कॉलेज पहुंच सकती हैं। दरअसल राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एमडी और एमएस वाले डॉक्टरों को 2 वर्ष तक अनिवार्य रूप से दुर्गम क्षेत्रों में सेवा देनी हैं इसलिए शासन द्वारा अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में सेवा देने के लिए 7 डॉक्टरों को भेज दिया गया लेकिन इनमें से केवल 5 डॉक्टर ही ज्वाइन कर पाए हैं तथा बचे हुए 2 डॉक्टरों को कॉलेज प्रशासन नोटिस देने की तैयारी कर रहा है।

Advertisements

जहां एक तरफ राजकीय मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी का भारी अभाव है वहीं दूसरी तरफ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सीपी भैसोड़ा ने बताया कि कॉलेज में कभी भी एमएनसी की टीम निरीक्षण के लिए पहुंच सकती हैं और इसके लिए सभी तैयारियों में जुटे हुए हैं। यदि यहां पर श्रीनगर व हल्द्वानी के चयनित सभी डॉक्टर ज्वाइन कर ले तो कॉलेज में डॉक्टरों की कमी केवल 40% ही रह जाएगी उन्होंने बताया कि इंटरव्यू के जरिए भी कॉलेज में डॉक्टरों की नियुक्तियां की जा रही है।

Recent Posts