अल्मोड़ा -: 15 वर्षीय बालक से अज्ञात महिला ने मांगी मदद, परिजन बुलाए तो महिला फरार, पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा| थपलिया मोहल्ले (लिंक रोड यामाहा शोरूम) में एक अनजान महिला द्वारा एक 15 वर्षीय बच्चे को 6:45 pm बजे के आस पास, जो दुकान में समान लेने जा रहा था, उसे एक महिला द्वारा अंधेरे सुनसान जगह से आवाज देकर मदद के लिए पुकारा गया| जिसके बाद उस महिला द्वारा अपने किसी परिजन को कॉल करने का अनुरोध किया गया । जब उस महिला को रोशनी में कैमरे के सामने आने को कहा गया तो वह महिला नहीं आई और जब बच्चे ने अपने घर से परिजन को बुलाया तो महिला वहां से भाग गई|

Advertisements


बच्चे की बहन दिव्या भोज ने बताया कि उस औरत ने अपने को शॉल से कवर किया हुआ था और सिर पर गोल टोपी पहनी थी, जिस कारण उसका चेहरा नहीं दिख रहा था|
उन्होंने कहा, सभी लोगो से निवेदन है की अपने बच्चो को किसी भी जगह जाने के बाद समय पर घर आने को कहे। आज अल्मोड़ा जैसी जगह में भी ये घटना घटी है, जो एक बड़ी समस्या की ओर इशारा करती है।


सभी लोगो से निवेदन है की सावधान रहे तथा सतर्क रहे। कभी भी ऐसी कोई भी घटना होती है तो आपने फोन से या तो वीडियो बनाए या किसी कैमरे और रोशनी वाली जगह पर ही अनजान से बात करें तथा उस व्यक्ति पर संदेह होने पर शीघ्र पुलिस से संपर्क करे।