
अल्मोड़ा। जिले के मल्ला महल में कल 30 अक्टूबर से लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित होने जा रहा है। अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल का चौथा संस्करण 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मल्ला महल में आयोजित होगा। ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में अभिनेता अनंत विजय जोशी, नृत्यांगना मालती श्याम और पत्रकार कुलदीप मिश्रा समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। फेस्टिवल मल्ला महल में आयोजित होगा और इस दौरान पत्रकारिता, नृत्य तथा कला से जुड़े 40 से अधिक सत्र होंगे। हिंदी साहित्यकार शैलेश मटियानी के योगदान पर विशेष चर्चा की जाएगी इसके अलावा हिमालयी परिस्थिति ,जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। युवाओं के लिए ओपन माइक , साइफर और रचनात्मक कार्यशालाएं होंगी। फिल्म और डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग में अल्मोड़ा की रामलीला पर बनी अमरकथा भी दिखाई जाएगी।





