अल्मोड़ा:- नौकरी के नाम पर भाइयों से ठगे 11 लाख रुपए….. पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा जिले में दो भाइयों से नौकरी के नाम पर 11 लाख रुपए की ठगी की गई है। बता दे कि विदेश में नौकरी के नाम पर धौलछीना क्षेत्र के दो सगे भाइयों से ठगी हुई है। नौकरी लगाने के नाम पर चंडीगढ़ के एक व्यक्ति ने 11 लाख रुपए मांगे आरोपित ने दोनों को फर्जी वीजा और ऑफर लेटर भेज कर अपने झांसे में ले लिया तथा दोनों ने पत्नी के गहने बैंक में गिरवी रखकर ऋण लिया और नौकरी के लालच में पूरी रकम गवा दी।

Advertisements

जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो पुलिस में तहरीर देकर पैसा वापस दिलाने के लिए ताहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बता दे कि धौलछीना क्षेत्र के नौगांव निवासी संतोष कुमार ने तहरीर में बताया कि कुछ समय पूर्व उसके चचेरे भाई के जरिए उसकी और उसके सगे भाई मिथुन की पहचान चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति से हुई और उसने दोनों भाइयों को नौकरी दिलाने का लालच दिया। दोनों को उसने देहरादून बुलाया और फर्जी वीजा तथा ऑफर लेटर दिया इसके एवज में उसने 11 लाख 10 हजार रुपए मांगे तभी दोनों भाइयों ने पत्नी के गहने गिरवी रख ऋण ले लिया और ठग को पैसे दे दिए लंबे समय बाद जब विदेश में नौकरी को लेकर कोई कार्यवाही नहीं हुई उन्हें ठगी का एहसास हुआ और इस मामले में एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि गंभीरता से जांच की जाए।