
अल्मोड़ा-माँ अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज अल्मोड़ा में आयोजित उत्कर्ष 2026 के पांचवें दिन सिमकनी मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।मैदान में दिनभर खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों की तालियों से माहौल खेलमय बना रहा।
उत्कर्ष–2026 के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में खो-खो, बैडमिंटन बालक, बैडमिंटन बालिका एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। विभिन्न टीमों और प्रतिभागियों ने जीत के लिए जोरदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री (कैबिनेट स्तर) उत्तराखंड सरकार बिट्टू कर्नाटक, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत, फुटबॉल एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष हरीश कनवाल तथा ग्राम प्रधान ग्रामसभा लाट विनोद लटवाल ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन ठाकुर संदीप सिंह एवं वाइस चेयरपर्सन डॉ प्रीति पाल भी मौजूद रहे।इस अवसर पर बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि उत्कर्ष–m 2026 जैसे आयोजन विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं हैं बल्कि इनके माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन,नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है।
उन्होंने माँ अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान द्वारा शिक्षा के साथ खेलकूद एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान दिया जाना सराहनीय है।उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।संस्थान द्वारा विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उन्हें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।संस्थान के चेयरमैन ठाकुर संदीप सिंह एवं वाइस चेयरपर्सन डॉ. प्रीति पाल ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।उन्होंने विद्यार्थियों से खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में पूरे उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ भाग लेना है।प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों को रोमांचक बनाया।खो-खो में खिलाड़ियों की फुर्ती,बैडमिंटन में शानदार शॉट्स और वॉलीबॉल में टीमों के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला।मैदान में मौजूद साथियों और दर्शकों ने खिलाड़ियों का तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया।उत्कर्ष 2026 के आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक, रचनात्मक और खेल गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।पांचवें दिन की खेल प्रतियोगिताओं ने भी इसी उद्देश्य को मजबूत करते हुए विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा,आत्मविश्वास और टीम भावना का संदेश दिया।





