अल्मोड़ा:- पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ….. लोगों ने ली राहत की सांस

अल्मोड़ा। जिले में दहशत मचाने वाली मादा तेंदुआ आर्मी कैंट क्षेत्र में पिंजरे में कैद हो गई है। बीते एक माह से मादा तेंदुए ने काफी दहशत मचाई हुई थी और अब वन विभाग ने उसे पिंजरे में कैद कर लिया है। दुगालखोला और कैंट में तेंदुए की लगातार सक्रियता बढ़ने की शिकायत पर वन विभाग ने एक सप्ताह पूर्व पिंजरा लगाया था और वन विभाग की टीम ने तेंदुए का ररेस्क्यू कर उसे एंटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा है जहां उसका मेडिकल परीक्षण कर उसे मूल आवास में छोड़ दिया जाएगा। तेंदुए का काफी खौफ बन गया था जिलाधिकारी और एसएसपी आवास के पास भी कई बार तेंदुआ देखा गया इसके बाद बीते बृहस्पतिवार को लोगों ने तेंदुए को पिंजरे में फंसा देखा और उसकी सूचना वन विभाग को दी गई तथा टीम आकर तेंदुए का रेस्क्यू कर उसे ले गई जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

Advertisements

Leave a Reply