
बागेश्वर । जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद बागेश्वर भ्रमण कार्यक्रम आज दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 10:20 बजे डिग्री कॉलेज हेलीपैड, बागेश्वर पहुंचेंगे। इसके उपरांत प्रातः 10:30 बजे कार द्वारा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 10:45 बजे पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव-2026 में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत दोपहर 12:15 बजे मंडलसेरा से कार द्वारा प्रस्थान कर 12:25 बजे डिग्री कॉलेज हेलीपैड, बागेश्वर पहुंचने का प्रस्तावित कार्यक्रम है।
जिला सूचना अधिकारी बागेश्वर द्वारा मीडिया कवरेज हेतु प्रेस प्रतिनिधियों से निर्धारित समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया है । उन्होंने मीडिया जगत से जुड़े सभी प्रतिनिधियों से अपील की हैं कि वे अपने संस्थान द्वारा जारी किया पहचान पत्र अवश्य साथ रखें।





