आम आदमी पार्टी ने अल्मोड़े से की मुफ्त यात्रा अभियान की शुरुआत

आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने अपने उत्तराखंड रोड शो के दौरे के दौरान ही यह घोषणा कर दी थी, कि वह उत्तराखंड के बुजुर्गों को मुफ्त चार धाम यात्रा करवाएंगे। इसकी शुरुआत आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से कर दी है। उन्होंने इसका शुभारंभ नंदा देवी के पुजारी तारा दत्त जोशी व बाबा सीताराम को मुफ्त तीर्थ यात्रा टिकट देकर किया।

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने यह योजना बनाई है। इसके तहत उत्तराखंड के हर धर्म के लोगों को मुफ्त चार धाम यात्राएं करवाई जाएंगी इनमें अयोध्या के रामलला, अजमेर शरीफ, और करतारपुर साहिब जैसे मुख्य पवित्र स्थल शामिल है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, जिला महासचिव जगमोहन फर्त्याल, नवीन चन्द्र आर्य, अरुणोदय तिवारी, देव सिंह तंगडिया, अफसान खान, पूरन सिंह बिष्ट, अमन, नीरज, दिनेश कुमार अखिलेश टम्टा, संदीप नयाल, रोहित सिंह आदि जैन मौजूद रहे।

Recent Posts